महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता रैली को किया रवाना

SHARE:

मानवेंद्र मिश्रा 

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जन-जागरूकता केलिए शुक्रवार को रैली का आयोजन किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर ने इसे हरी झंडी दिखाई। रैली बादशाहनगर, लेखराज मार्केट और पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर जेसीपी (मुख्यालय/अपराध) अपर्णा कुमार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) अनिल कुमार यादव व अन्य थे।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now