भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

SHARE:

 

  • विधायक भूपेश चौबे ने अखिलेश को ही दे डाला ऑफर, कहा- सपा लेकर भाजपा में आ जाएं, राष्ट्रवाद से जुड़ें
  • भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला
  • कहा, सभी 56 ब्राह्मण विधायक भाजपा के साथ, अखिलेश का ऑफर लोकतंत्र का मजा

 

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण विधायकों को लेकर उठे सवालों पर रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 56 ब्राह्मण विधायक हैं और सभी भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। अखिलेश यादव द्वारा 100 विधायकों को लेकर दिए गए ऑफर को उन्होंने बचकाना और लोकतंत्र का मजाक बताया।

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण1 विधायकों को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वह पूरी तरह राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी योग्यता और क्षमता के आधार पर अवसर मिलता है। विधायक भूपेश ने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेता मार्गदर्शन कर रहे हैं और सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं।

 

ऑफर देकर मुख्यमंत्री नहीं बनते, लोकतंत्र में फैसला जनता करती है’

अखिलेश यादव के 100 विधायकों के ऑफर वाले बयान पर पलटवार करते हुए विधायक चौबे ने कहा कि अगर किसी को भाजपा में आना है तो समाजवादी पार्टी समेत अखिलेश यादव भी भाजपा में आ सकते हैं और राष्ट्रवाद के साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री जनता बनाती है, कोई नेता ऑफर देकर यह तय नहीं कर सकता कि कौन क्या बनेगा। इस तरह की बातें लोकतंत्र का मजाक उड़ाने जैसी हैं।

छोटे समूहों में चर्चा ब्राह्मण समाज की परंपरा, इसे राजनीति से न जोड़ें

ब्राह्मण विधायकों की बैठकों को लेकर उठे सवालों पर विधायक भूपेश ने कहा कि समाज में परिवार, रिश्तेदारी और सामाजिक संवाद की परंपरा रही है। छोटे-छोटे समूहों में बैठकर सकारात्मक चर्चा करना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी जाति और वर्ग के लोग मिलकर काम करते हैं और प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं।

गेरुआ का अपमान बर्दाश्त नहीं, योगी के नेतृत्व में फिर बनेगी भाजपा सरकार

अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा और परंपराओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी विधायक भूपेश चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गेरुआ वस्त्र और संत परंपरा इस देश की संस्कृति और सनातन परंपरा का सम्मानित हिस्सा है। इस पर टिप्पणी करना पूरे संत समाज और सनातन व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के कई बड़े काम हुए हैं और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार भी सरकार बनाएगी।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Follow Us Now