बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन 

SHARE:

सोनभद्र। बिजली क्षेत्र के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल के विरोध में मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में पावर सेक्टर के इंजीनियरों व कर्मचारियों ने एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम आल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स (AIFOPDE) तथा द नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एंड इंजीनियर्स (NCCOEEE) के आह्वान पर आयोजित किया गया।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण का विरोध करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल से पावर सेक्टर में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों के हित भी प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह ने की।

इस मौके पर इंजीनियर रत्नेश सेठ, इंजीनियर प्रदीप गुप्ता, इंजीनियर श्रवण कुमार सिंह, अंकित श्रीवास्तव, अतुल दुबे, सुमित श्रीवास्तव, अनीता देवी, तेतरा देवी, उर्मिला देवी, कृष्णा सोनी, रविभूषण द्विवेदी, रंजन कुमार शर्मा, शिवनंदन, विजेंद्र सिंह, आनंद कुमार, विनय कुमार सहित अन्य कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now