बड़े शहरों की दौड़ होगी कम, सोनभद्र के मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध होंगी वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिले में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। राबर्ट्सगंज के एक उरमौरा स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करते हुए विदेशों में वर्षों तक चिकित्सा सेवा दे चुके वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 अशफाक हसन (एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन, एफसीसीपी) को अपने विशेषज्ञ चिकित्सक दल में शामिल किया है। जनरल मेडिसिन एवं चेस्ट-पल्मोनरी डिजीज के विशेषज्ञ डॉ. अशफाक हसन अब नियमित रूप से जिले के मरीजों को अपनी विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।

डॉ0 अशफाक हसन को मलेशिया, ब्रुनेई, सऊदी अरब के रियाद एवं जेद्दा, मालदीव तथा अमेरिका में चिकित्सा सेवाएं देने का अनुभव बताया गया है। उनके इस व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ अब सोनभद्र के मरीजों को अपने ही जिले में मिल सकेगा। इससे गंभीर और लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने को लेकर मरीजों को बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होने की उम्मीद है।

छाती और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों में विशेषज्ञता –

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ0 अशफाक हसन सांस लेने में परेशानी, फेफड़ों से संबंधित रोग, टीबी एवं छाती से जुड़ी समस्याओं के अलावा लगातार खांसी, सांस फूलना और सीने में तकलीफ जैसी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श में विशेषज्ञता रखते हैं इसके साथ ही डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय से संबंधित सामान्य चिकित्सकीय समस्याओं, पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़े रोगों तथा लंबे समय से चली आ रही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी मरीज उनसे परामर्श ले सकेंगे।

जिले में ही विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर –

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि गंभीर अथवा जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए सोनभद्र के मरीजों को अक्सर वाराणसी, प्रयागराज सहित बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। ऐसे में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं जिले में उपलब्ध होने से मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा अपने ही जनपद में मिल सकेगी।

 हॉस्पिटल के डायरेक्टर पवित मौर्या ने बताया कि “अस्पताल का उद्देश्य सोनभद्रवासियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि डॉ0 अशफाक हसन के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ जिले के मरीजों को मिलेगा तथा अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं में और विस्तार होगा।”

राबर्ट्सगंज के चर्क मोड़, पंचशील नगर, छपका स्थित मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ0 अशफाक हसन की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now