साउथ अफ्रीका से लौटा संदिग्ध आतंकी मैजुअल दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

SHARE:

नई दिल्ली/लखनऊ। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और संदिग्ध को दबोचने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब साउथ अफ्रीका से लौटते ही संदिग्ध आतंकी मैजुअल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस गिरफ्तारी को यूपी एटीएस द्वारा बीते दिनों किए गए आतंकी मॉड्यूल के खुलासे से जोड़कर देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने दो अप्रैल को लखनऊ से एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें मेरठ के साकिब, अरबाब और गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास को पकड़ा गया था। जांच के दौरान पुलिस को पिछले साल नवंबर का एक वीडियो हाथ लगा, जिसमें आरोपी हथियारों के साथ नजर आए थे। इस वीडियो में एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में बिजनौर निवासी मैजुअल भी मुख्य संदिग्धों में शामिल था, जो घटना के बाद से ही विदेश (साउथ अफ्रीका) में छिपा बैठा था।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि मैजुअल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था, जिसके चलते उसके एयरपोर्ट पर उतरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल बिजनौर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दुबई में बैठे आकिब के साथ अपने संपर्कों को स्वीकार किया है।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की कवायद में जुटी हैं। सूत्रों के अनुसार, इसी मॉड्यूल से जुड़े दो अन्य संदिग्ध आतंकी फिलहाल सऊदी अरब में हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए भी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीजी ने स्पष्ट किया कि केस से जुड़े सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही बाकी फरार संदिग्ध भी कानून की गिरफ्त में हों

गे।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now