सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM और SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

सोनभद्र। जिले में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। तहसील रॉबर्ट्सगंज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जन शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और निष्पक्ष कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों को न्याय के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें।

समाधान दिवस के क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत आने वाली तहसीलों में जन समस्याएं सुनीं और मातहतों को शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है ताकि उन्हें सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now