20 मार्च तक समितियों की ऑन-सिस्टम ऑडिट पूरी करें अधिकारी : योगेंद्र पाल सिंह 

SHARE:

  • 20 मार्च तक समितियों की ऑन-सिस्टम ऑडिट पूरी करें अधिकारी : योगेंद्र पाल सिंह

सोनभद्र। शुक्रवार को विकास भवन स्थित कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बी-पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विंध्याचल मंडल योगेंद्र पाल सिंह ने प्रथम व द्वितीय चरण में चयनित समितियों की ऑन-सिस्टम ऑडिट और डायनेमिक डे-एंड हर हाल में 20 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। संयुक्त आयुक्त ने जिला सहकारी बैंक शाखाओं और बी-पैक्स समितियों को निर्देश दिया कि किसानों से भुगतान क्यूआर कोड के माध्यम से लिया जाए। साथ ही किसानों को त्वरित ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-केसीसी योजना भी संचालित करने को कहा। बैठक में सदस्यता बढ़ाने, अंशधन वृद्धि करने और उर्वरक व सामान्य ऋण सीमा स्वीकृत कर बंद पड़ी समितियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह, एडीसीओ अवधेश सिंह, डॉ.सुरेश, अजय कुमार, रोहित गुप्ता, संतोष राय, श्रीचंद, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now