वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर भीषण हादसा: हाइवा व डीसीएम की भिड़ंत के बाद धधके दोनों वाहन, दो की मौत और दो गंभीर

SHARE:

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत के पास लोहरा गांव में गुरुवार को हाइवा और डीसीएम की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस व घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भारी वाहनों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और इसी दौरान एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों के बीच फंस गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई तथा वाहनों में सवार चालक व खलासी भी भीतर फंस गए। इस दुर्घटना में हाइवा चालक अभय (34) पुत्र भिक्खू राम निवासी लालपुर, नोडिहा, मिर्जापुर की मौत हो गई, जो खड़िया से राखड़ लादकर बस्ती जा रहा था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान बाइक सवार के रूप में हुई है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल खलासी मनोहर (45) निवासी नानूपुर, अदलहाट, मिर्जापुर और गोलू पाल (20) पुत्र संजू पाल निवासी मिर्जापुर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

हर्षवर्धन नव हिन्द समाचार (न्यूज़ एजेंसी) में सोनभद्र जनपद के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखने वाले हर्षवर्धन जिले के एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार हैं, जो स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। पत्रकारिता में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (एमजे) की डिग्री हासिल कर चुके हर्षवर्धन ने अपने करियर के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विभिन्न मंचों पर जिला संवाददाता और ब्यूरो चीफ की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने इंडिया न्यूज, भारत एकता टाइम्स, क्रांति दूत, स्टैंडर्ड न्यूज़ और संस्कृति लाइव मीडिया जैसे संस्थानों के साथ भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now