संविधान ने हर नागरिक को दिया समान अधिकार व सम्मान-  डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय 

SHARE:

सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भारत रत्न व संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सामाजिक न्याय और सम्मान के साथ जीवन जीने का मार्ग दिया है तथा उनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और संगठित होकर राष्ट्र व समाज की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में समानता, न्याय, शिक्षा और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित किया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज व राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, विधायक अनिल कुमार मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक मौर्या, संतोष शुक्ला, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, जिला सह मीडिया प्रभारी अमन वर्मा, आशा विश्वकर्मा और नीरज कनौजिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

हर्षवर्धन नव हिन्द समाचार (न्यूज़ एजेंसी) में सोनभद्र जनपद के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखने वाले हर्षवर्धन जिले के एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार हैं, जो स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। पत्रकारिता में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (एमजे) की डिग्री हासिल कर चुके हर्षवर्धन ने अपने करियर के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विभिन्न मंचों पर जिला संवाददाता और ब्यूरो चीफ की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने इंडिया न्यूज, भारत एकता टाइम्स, क्रांति दूत, स्टैंडर्ड न्यूज़ और संस्कृति लाइव मीडिया जैसे संस्थानों के साथ भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now