आपदा प्रबंधन का पाठ पढ़ेंगे बच्चे: सोनभद्र के 200 विद्यालयों में संचालित होगा मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3

SHARE:

सोनभद्र। जनपद में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत जनपद के चयनित 200 विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं विद्यालय सुरक्षा से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाने की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान के माध्यम से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक व प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में समिति के सदस्यों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रशिक्षण की कार्ययोजना और इसके सुचारू संचालन को लेकर अपने सुझाव रखे।

अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयनित विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समयबद्ध और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया जाए, ताकि विद्यार्थियों में आपदा से निपटने की वास्तविक क्षमता और सतर्कता विकसित हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में मॉक ड्रिल और व्यावहारिक अभ्यास के जरिए बच्चों को भूकंप, आगजनी तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक सुरक्षा उपायों और राहत व बचाव के तरीकों से भली-भांति अवगत कराया जाए, जिससे वे स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सहायता करने में भी सक्षम बन सकें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ, अग्निशमन अधिकारी और आपदा सहायक सहित समिति के अन्य सदस्य व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

हर्षवर्धन नव हिन्द समाचार (न्यूज़ एजेंसी) में सोनभद्र जनपद के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखने वाले हर्षवर्धन जिले के एक सक्रिय और जमीनी पत्रकार हैं, जो स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। पत्रकारिता में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (एमजे) की डिग्री हासिल कर चुके हर्षवर्धन ने अपने करियर के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के विभिन्न मंचों पर जिला संवाददाता और ब्यूरो चीफ की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने इंडिया न्यूज, भारत एकता टाइम्स, क्रांति दूत, स्टैंडर्ड न्यूज़ और संस्कृति लाइव मीडिया जैसे संस्थानों के साथ भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now