आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एनसीएल क्षेत्र में डीजल चोरी के खेल पर शक्तिनगर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पाइप के साथ एक बोलेरो कैम्पर वाहन बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने के उपकरण और पाइप बरामद हुए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन भी कब्जे में लिया गया है। इस मामले में थाना शक्तिनगर में बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार –
गिरफ्तार आरोपियों में प्रितेश कुमार निवासी ग्राम पोखरा, थाना बरगवां; राजेश यादव निवासी ग्राम धवई, थाना चितरंगी; मारतन सिंह निवासी ग्राम चमरर्खोड़ गोरवी, थाना सिंगरौली; रामगोबिन्द यादव निवासी ग्राम जीर, थाना माड़ा और राजेन्द्र कुशवाहा निवासी ग्राम घरौली कला, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं।
इनकी रही अहम भूमिका –
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। एनसीएल सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





