आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दीपावली की खुशियां जब अपनों के साथ साझा होती हैं तो उत्सव का रंग और भी गहरा हो जाता है। कहीं नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं तो कहीं महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को जीवंत कर दिया। हंसी, उमंग, मनोरंजन और आपसी सौहार्द के इसी खुशनुमा माहौल के बीच मारवाड़ी युवा मंच एवं सोन महिला शाखा की ओर से राजस्थान भवन में भव्य दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
समारोह के दौरान फैंसी ड्रेस, नृत्य, सांस्कृतिक परिधान और दीप सजावट जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आतिका अग्रवाल, कुहू जालान, पार्थ केजरीवाल और रम्या केजरीवाल ने प्रतिभाग किया। इसमें रम्या केजरीवाल ने प्रथम, आतिका अग्रवाल ने द्वितीय और कुहू जालान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि नृत्य प्रतियोगिता में आयशा अग्रवाल, निकिता जालान, आद्या चौधरी और प्राची जालान ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में आद्या चौधरी प्रथम, निकिता जालान द्वितीय और आयशा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी क्रम में सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता में सृष्टि सराफ, रिंकी जालान, निधि केजरीवाल, रुचि सांवरिया, आयुषी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, श्रेया बंका और दीक्षा चौधरी ने हिस्सा लिया। इसमें आयुषी अग्रवाल ने प्रथम, रिंकी जालान ने द्वितीय और स्वाति केजरीवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं, दीप सजावट प्रतियोगिता में अनिका केजरीवाल, स्वाति अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल और रुचि सांवरिया ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इसमें आयुषी अग्रवाल प्रथम, स्वाति अग्रवाल द्वितीय और अनिका केजरीवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में मंच के संरक्षक विजय कानोडिया और विमल अग्रवाल ने सभी सदस्यों एवं उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंच की गतिविधियों की सराहना करते हुए इसी तरह सामाजिक और पारिवारिक एकजुटता के साथ रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का आह्वान किया।
मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रवि केजरीवाल और सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत आपसी सहयोग, एकजुटता और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने में है। ऐसे आयोजन न केवल आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं, बल्कि परिवारों और नई पीढ़ी को भी एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में महामंत्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, रवि सराफ, संजय अग्रवाल, अर्पण बंका, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, राकेश जालान, रमेश गोयल, विप्लव जालान, देवांशु केजरीवाल, पूनम केडिया, सुनीता सराफ, अंकिता केजरीवाल, एकता केजरीवाल, रुचि सांवरिया, रिंकी जालान सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





