Sonbhadra News : ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आईटीआई कॉलेज के पूर्व दिशा में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अप लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस –

जानकारी के अनुसार, धनौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सुभाष कुमार भी मौके पर पहुंचे।

झोले में मिली खाने-पीने की सामग्री –

मृतका के हाथ में एक झोला मिला, जिसमें बादाम, तिल और खैनी जैसी सामग्री रखी हुई थी। पुलिस इन वस्तुओं समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है।

पहचान और मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी पुलिस –

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि महिला के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। शिनाख्त होने के बाद ही महिला से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now