Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी का बडेर से लटकता मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के कोटा टोला जवारीडाड गांव में सोमवार को एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 15 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटा टोला जवारीडाड निवासी सपना कुमारी (15वर्ष) पुत्री रविंद्र भारती आज घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। किशोरी को इस हालत में देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस भेजवा दिया। किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now