यूपी: ‘2017 से पहले चौखट लांघना था मुश्किल’, सीएम योगी बोले- अब 50% से अधिक स्टार्टअप्स की कमान संभाल रहीं महिलाएं

SHARE:

शारदीय नवरात्र के पावन प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेशवासियों को पर्व की बधाई देते हुए राज्य में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व सुरक्षा माहौल और अवसरों के विस्तार के चलते आज 50 प्रतिशत से अधिक नए स्टार्टअप्स की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। इसके अलावा, प्रदेश के कुल महिला कार्यबल (फीमेल लेबर फोर्स) की भागीदारी भी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत के पार पहुंच गई है, जो महिलाओं के बीच बढ़ते आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ के पुरातन विचार को साकार करते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रही है।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा में आए सुधार का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों और महिलाओं के लिए घर की चौखट लांघना भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक बड़ी चुनौती थी, वे आज सुरक्षित वातावरण में बेझिझक नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’, ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ और ‘पोषण अभियान’ के माध्यम से माताओं व बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके साथ ही ‘मिशन शक्ति’, ‘सेफ सिटी’ परियोजना, ‘कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय’, ‘ऑपरेशन कायाकल्प’, ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ और ‘लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल’ जैसी प्रमुख पहलों ने बेटियों के लिए आवागमन, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के रास्ते सुगम किए हैं। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ का यह दृष्टिकोण ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के बड़े संकल्प को तेजी से साकार कर रहा है।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now