Sonbhadra News : 13 अक्टूबर को घोरावल में गरजेंगे संजय सिंह, एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों का मुद्दा उठाएगी AAP

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को धार देने और प्रदेश की आखिरी चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी शंखनाद करने की रणनीति के तहत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को सोनभद्र दौरे पर आ रहे हैं। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के करमा स्थित पापी (करकी माइनर) में आयोजित जनसभा के जरिए पार्टी जनपद के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के साथ जनता के बीच अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है। सभा में शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, स्थानीय युवाओं को रोजगार और विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे व पुनर्वास जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

राबर्ट्सगंज स्थित होटल एडी में आयोजित प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करकी माइनर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में सांसद संजय सिंह स्थानीय समस्याओं को लेकर जनता से सीधा संवाद करेंगे। पार्टी ने सभा की तैयारियां शुरू कर दी हैं और अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है।

किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का उठेगा मुद्दा –

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि “विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित किसानों के मुआवजे और पुनर्वास का सवाल जनसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा जनपद में सामाजिक अन्याय, दलितों और आदिवासियों के उत्पीड़न तथा भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों पर भी सांसद अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।”

स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग –

जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कहा कि “जिले में कई औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाना भी एक अहम मुद्दा है। जनसभा के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा बेरोजगारी जैसे सवालों पर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी और जिला प्रभारी सुनील पांडेय के निर्देशन में जनसभा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।”

प्रेसवार्ता के दौरान जिला संयुक्त महासचिव जसवंत कुमार मौर्य, कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now