“संगठन की मजबूती और मतदाताओं से निरंतर संपर्क से मिलेगी MLC चुनाव में जीत”: रमेश सिंह

SHARE:

  • सोनभद्र पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह का शनिवार को सोनभद्र आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार व भव्य स्वागत किया गया। सोनभद्र स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे काशी क्षेत्र प्रभारी ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक से पूर्व उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकार बंधुओं को भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता तथा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला के संचालन में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह की उपस्थिति में आगामी वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों, बूथ स्तरीय संरचना और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी निष्ठा और योजनाबद्ध तरीके से मैदानी स्तर पर लगना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, योग्य मतदाताओं से निरंतर जीवंत संपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से ही चुनाव संबंधी तैयारियों को गति देकर ऐतिहासिक विजय हासिल की जाएगी।

बैठक में जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी चुनाव की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक कसावट और कार्यकर्ताओं की सक्रियता अनिवार्य है, इसलिए सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। वहीं जिलाध्यक्ष नंदलाल ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता एकजुट होकर एमएलसी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है और तय किए गए संगठनात्मक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र मौर्या, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, रामलखन सिंह, शीतला आचार्य, ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, अमरेश पटेल, विशाल पांडेय, महेश्वर चंद्रवंशी, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, अनिल सिंह, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, मंजू गिरी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, अमन वर्मा, स्नातक चुनाव जिला संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा, पुष्पा सिंह, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, सीमा गुप्ता, संजय केशरी, दीपक शाह, दिलीप चौबे, गुड़िया त्रिपाठी, रंजन पांडेय और कविता यादव समेत भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

9 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now