यूपी कैबिनेट: जेवर एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

SHARE:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट‘ करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बड़े फैसले की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश के प्रति आत्मीय योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे इंतजार को समाप्त कराकर भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का कायाकल्प और विदेश से मां अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति को वापस लाकर पुनर्स्थापित कराना प्रधानमंत्री जैसे महान साधक के संकल्पों का ही परिणाम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के तहत बुनियादी ढांचे, एक्सप्रेसवे, क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो रेल और हवाई सेवाओं का रिकॉर्ड विस्तार हुआ है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण से प्रदेश अब एक प्रमुख वैश्विक लॉजिस्टिक हब के रूप में उभर रहा है, वहीं लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई तथा पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में 65 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 3.67 करोड़ मुफ्त राशन कार्डधारक, 6.08 करोड़ आयुष्मान कार्ड और किसानों को दिए गए एक लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष लाभ ने राज्य की आर्थिक व सामाजिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now