UP बना देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- भदोही का कालीन वैश्विक मंच पर मनवा रहा हुनर का लोहा

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के औद्योगिक और निर्यात विकास पर खुशी जताते हुए कहा है कि राज्य देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का कुल निर्यात पिछले 10 वर्षों में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि में भदोही के विश्व प्रसिद्ध कालीन उद्योग का बहुत बड़ा योगदान है। सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले जिन हाथों ने भदोही के कालीन को दुनिया भर में पहुंचाया, वे हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए तरसते रहे। आज डबल इंजन सरकार के दौरान वही हुनर वैश्विक बाजार से जुड़कर प्रदेश का मान बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भदोही में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का भव्य शुभारंभ किया और इस दौरान कालीन उद्योग के निर्यातकों, कारीगरों, विक्रेताओं एवं उद्यमियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कारीगरों के हुनर को सम्मान, उद्योगों का विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि देना ही नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री ने भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से हितलाभ के प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now