लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से डीजीपी कार्यालय से संबद्ध चल रहे आईजी डॉ. मनोज कुमार को पीएसी वेस्ट जोन मुरादाबाद का नया आईजी बनाया गया है। वहीं, राज्य फोरेंसिक विज्ञान संस्थान लखनऊ में तैनात आईजी हेमराज मीणा को उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में इसी पद पर नई तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक राजेश द्विवेदी को डीजीपी कार्यालय में स्थानांतरित करते हुए एसपी (चुनाव प्रकोष्ठ) के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर पर हुए इस फेरबदल को आगामी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कसावट के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Author: NAV HIND SAMACHAR
Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.






