Sonbhadra News : बैंक हड़ताल टली, जिले में सामान्य रूप से खुलेंगी बैंक शाखाएं

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बीच अंतिम समय में हुई बातचीत के बाद प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। हड़ताल टलने से जिले के बैंक ग्राहकों को भी बड़ी राहत मिली है।

हड़ताल स्थगित होने के बाद जिले की बैंक शाखाएं निर्धारित कार्यदिवसों में सामान्य रूप से खुलेंगी। इसके साथ ही चेक क्लीयरेंस, नकद जमा-निकासी, भुगतान और अन्य नियमित बैंकिंग सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

बैंक हड़ताल होने की स्थिति में लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने से आम ग्राहकों के साथ ही व्यापारियों, कारोबारियों और अन्य खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। विशेषकर नकद लेनदेन और चेक से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका थी।

आईबीए और यूएफबीयू के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल स्थगित किए जाने के निर्णय से जिले के बैंक ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, बैंकिंग संगठनों और प्रबंधन के बीच जिन मुद्दों को लेकर गतिरोध बना था, उन पर आगे की बातचीत जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now