उत्तर प्रदेश में 36 घंटे बाद मौसम सामान्य होने के आसार:  63 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, CM योगी के निर्देश पर आपदा राहत कार्य तेज

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने राहत एवं बचाव तंत्र को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 36 घंटों के बाद प्रदेश में मौसम के सामान्य होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश और अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थितियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के क्रम में राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सभी प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को मैदान में उतरकर राहत कार्य संचालित करने के आदेश दिए हैं। आमजन की मदद के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया गया है, जिस पर किसी भी आपदा या आपात स्थिति में सहायता के लिए तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 63 जनपदों में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में पूरे प्रदेश में औसतन 19 गुना अधिक बारिश हुई है, जिसमें फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना, कानपुर नगर में 160 गुना और कन्नौज, कानपुर देहात व हरदोई में 130 गुना तक अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं नेपाल में जारी भारी बारिश के मद्देनजर पूर्वांचल व सीमावर्ती जिलों में नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण अब तक प्रदेश में 117 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। राहत आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे क्षतिग्रस्त मकानों, जनहानि और फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण कराकर प्रभावित परिवारों और किसानों को नियमानुसार तुरंत आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराएं।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now