गोरखनाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सीएम योगी ने किया आत्मीय अभिनंदन

SHARE:

गोरखपुर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। पवित्र मंदिर परिसर में आगमन पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री का बेहद गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट भी हुई और मंदिर परिसर में कुछ समय साथ व्यतीत किया।

शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोरखनाथ मंदिर पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य मंदिर में गए, जहाँ उन्होंने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद मंदिर के विद्वान पुरोहितों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी धार्मिक विधि-विधान के बीच उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की और देश की समृद्धि व लोक-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने केंद्रीय मंत्री को विशेष रूप से तैयार किया गया ‘शिवगोरक्ष नामाकृत’ अंगवस्त्र भेंटकर और बाबा का प्रसाद देकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस आध्यात्मिक दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मंदिर परिसर की दिव्यता और व्यवस्था की सराहना भी की।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now