आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को सफल बनाने के लिए सोनभद्र में पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महारैली की रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी की ओर से करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की तैयारी की गई है।
बैठक में प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सोनभद्र के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर एकजुट होकर अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का जोर –
बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोटों की चोरी और अलोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और गरीबों, शोषितों, युवाओं, छात्रों तथा महिलाओं की आवाज उठा रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला –
मैदान में आयोजित महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की रक्षा के लिए चल रहे संघर्ष में भागीदारी करना जरूरी है।
जिलाध्यक्ष बोले- पूरी ताकत से दिल्ली कूच करेंगे कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी करते रहे हैं। एक नवंबर की महारैली में भी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
वहीं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग भी दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे अभियान में अपनी भागीदारी निभाना चाहते हैं।
बैठक में जुटे कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता –
बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मोहन मिश्रा, उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शारद पनिका, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत टेकाम, पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश यादव और आरटीआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आशुतोष कुमार दुबे, गोपाल स्वरूप पाठक, दया शंकर पांडेय, अमरेश देव पांडेय, राजबली पांडेय, सुनीता तिवारी, रेखा श्रीवास्तव, शंकर लाल भारती, ददन मौर्य, इंजीनियर सुधाकर प्रसाद, विशिष्ट कुमार चौबे, रामानंद पांडेय, जितेंद्र देव पांडेय, आशीष सिंह, शिवपूजन विश्वकर्मा, राहुल जैन, रामकेश पनिका, जयशंकर भारद्वाज, मृदुल मिश्रा, नंदकुमार शर्मा, श्रीनिवास कुशवाहा और राजू मौर्य समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





