Sonbhadra News : त्योहारों की खुशियों पर न पड़े हादसों का साया, पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने की पटाखा भंडारण की जाँच

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । त्योहारों की खुशियों के बीच पटाखों का अवैध भंडारण कहीं जानलेवा हादसे की वजह न बन जाए, इसे लेकर सोनभद्र पुलिस और अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। पटाखों के कारोबार में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और संभावित आगजनी-विस्फोट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राबर्ट्सगंज में भंडारण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित लोगों को निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया गया कि बिना वैध अनुमति पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त –

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा भंडारण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखों का कारोबार निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के दायरे में ही किया जाना चाहिए। बिना वैध अनुमति पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करना कानूनन दंडनीय है।

विस्फोटक अधिनियम, 1884 और संबंधित नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एएसपी मेविश टॉक ने आगाह किया कि पटाखों का अवैध भंडारण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे आगजनी और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसी किसी भी घटना में जान-माल की भारी क्षति हो सकती है।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर –

आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग सतर्कता बरत रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित कारोबारियों को नियमों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

एएसपी मेविश टॉक ने आमजन से भी अपील की है कि पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। यदि कहीं अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण या बिक्री किए जाने की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा संबंधित प्रशासन को दें।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now