Sonbhadra News : नवरात्रि को लेकर आज से लागू होगा रूट डायवर्जन

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । नवरात्र मेला के दौरान रॉबर्ट्सगंज कस्बे में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन लागू किया है। शीतला चौक की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित रहेगी। 18 से 21 अक्टूबर तक लागू इस व्यवस्था के तहत ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों के साथ ही निर्धारित समय से दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी रोक रहेगी। वहीं, बड़े वाहनों की नो-एंट्री का समय भी बढ़ाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आमजन से अपील की है कि नवरात्र मेला के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। लोगों से अनुरोध है कि प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बड़े वाहनों की नो-एंट्री का बढ़ा समय –

यातायात पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रॉबर्ट्सगंज कस्बे में बड़े वाहनों का प्रवेश रात नौ बजे के स्थान पर अब रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों से शीतला चौक की ओर नहीं जाएंगे ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहन 18 अक्टूबर को शाम पांच बजे से 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक निम्नलिखित मार्गों से शीतला चौक की ओर ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

• चण्डी तिराहा से शीतला चौक की ओर

• धर्मशाला से शीतला चौक की ओर

• बढ़ौली से शीतला चौक की ओर

• महिला थाना से शीतला चौक की ओर

• 20 अक्टूबर से दोपहिया वाहनों पर भी रोक

नवरात्र मेला के प्रमुख दिनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से उपरोक्त मार्गों से शीतला चौक की ओर दोपहिया वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने की सहयोग की अपील –

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेला अवधि में निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात पुलिस के निर्देशों को प्राथमिकता दें। नियमों का पालन करने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now