आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में घोरावल तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार सिंह (55वर्ष) की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायल राजस्व निरीक्षक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं राजस्व विभाग में शोक की लहर दौ
जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार सिंह पुत्र छविनाथ सिंह राबर्ट्सगंज के विकास नगर में रहते थे। वह मूल रूप से बसंतपुर, चकिया, जनपद चंदौली के निवासी थे। बुधवार को वह अपने साढ़ू राजेश मौर्या के साथ रिश्तेदारी में राजगढ़ गए थे। वहां से राबर्ट्सगंज लौटते समय सलैयाडीह के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के समय कार रंजीत कुमार चला रहा था। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल राजस्व निरीक्षक को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित शोक में डूब गए। तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक की असामयिक मौत से विभागीय कर्मचारियों में भी शोक व्याप्त है।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....






