Sonbhadra News : 22 अक्टूबर को सजेगी सोनभद्र डांडिया नाइट 4.0 की महफिल, गरबा की धुन पर झूमेंगे लोग

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । रंग-बिरंगी रोशनी, थिरकते कदम, संगीत की मधुर धुन और पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों का उत्साह… कुछ ऐसा ही नजारा 22 अक्टूबर की शाम रॉबर्ट्सगंज में देखने को मिलेगा। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से आयोजित होने वाली भव्य डांडिया नाइट में उत्सव और उमंग का अनूठा संगम नजर आएगा। यहां 300 से अधिक लोग डांडिया की ताल पर कदमताल करते दिखाई देंगे। आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर के सिविल लाइन रोड स्थित होटल सवेरा परिसर में आयोजन समिति की बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि “22 अक्टूबर को शाम छह बजे से शुरू होने वाला यह आयोजन रॉबर्ट्सगंज नगरवासियों के लिए खास अनुभव लेकर आएगा। डांडिया नाइट में महिलाएं पारंपरिक चनिया चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनकर शामिल होंगे। संगीत और नृत्य के साथ लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व चटपटे व्यंजनों की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए लाइटिंग और साउंड सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। देश के कई प्रसिद्ध सिंगर और डीजे आर्टिस्ट अपनी प्रस्तुतियों से महफिल में चार चांद लगाएंगे। वहीं, डांडिया प्रतियोगिता में बेहतरीन नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।”

बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा –

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों की भागीदारी और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान बिना केसरी, शालिनी, प्रीति केसरी, शालू केसरी, शिल्पी केसरी, प्रियंका केशरी, स्वयमा केसरी, पूजा केसरी, सोनी केसरी, वंदना पांडेय, रीना, रूपाली केसरी, सीमा केसरी, आशीष केसरी, राजेश केसरी, मिथिल, मंगल केसर, अभिषेक केसरी, श्याम केसरी और जय केसरी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now