Sonbhadra News: रेणुसागर कॉलोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । हिंडालको रेणुसागर कॉलोनी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एल टाइप आवास संख्या 40/1 में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान समीर खान (27वर्ष) पुत्र स्व0 सलीम खान के रूप में हुई है। घटना के समय युवक घर में अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र की रेणुसागर पुलिस चौकी अंतर्गत कॉलोनी में शुक्रवार की रात करीब दस बजे समीर खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आवास में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

बताया जाता है कि समीर खान को वर्ष 2024 में हिंडालको के इलेक्ट्रिकल विभाग में नौकरी मिली थी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

घटना के बाद से रेणुसागर कॉलोनी में शोक का माहौल है। युवक की असमय मौत को लेकर कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now