Sonbhadra News : आठवीं तक के सभी विद्यालय कल रहेंगे बंद, जाने क्या है कारण…

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस संबंध में जारी आदेश के तहत परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के संबंधित विद्यालयों पर भी लागू होगी।

आदेश में सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से जारी अवकाश संबंधी निर्देशों का हवाला दिया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अवकाश संबंधी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन और विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही विद्यालयों का संचालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now