आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में दोनों एमएलसी प्रत्याशियों को चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को पुनः प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह एक-एक मतदाता से संपर्क कर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करे और दोनों प्रत्याशियों को दोबारा सदन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से तय होगी। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करना होगा।
राम निहोर यादव ने कहा कि 8 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता राबर्ट्सगंज तहसील पहुंचकर बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि “पिछले चुनाव में जिस तरह मतदाताओं ने ऐतिहासिक समर्थन देकर उन्हें सदन तक पहुंचाया था, एक बार फिर वही भरोसा कायम रखने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ मतदाताओं के बीच पहुंचने और अधिक से अधिक समर्थन जुटाने की अपील की।”
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दोनों एमएलसी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की जीत से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिलेगी।
बैठक में मोहम्मद सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव, गीता गौर, विजय शंकर जायसवाल, लल्लू भारती, राजेश गौड़, रामेश्वर भाई पटेल, श्याम बिहारी जायसवाल, अशोक पटेल, नामवर कुशवाहा, अभय यादव, नंदलाल मौर्य, बलिराज मौर्य, सूरज चौरसिया, सुरेश यादव, राम सिंह यादव, मंगल जायसवाल, प्रदीप कनौजिया, छविंदर चेरो, संजय राजमणि, महेंद्र, अशोक, राजकुमार, वीरेंद्र, लोकपति सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, सुदामा, दिनेश, जयप्रकाश, पप्पू, धीरेंद्र, गोविंद, कृष्ण, लाल बहादुर, बालेश्वर, काजू, संजय, अवधेश, अनवर, बबलू, धीरज, अमरेश, अमरनाथ, महेंद्र चौहान, जसवंत, अमरजीत, भारत पटेल, जयप्रकाश मौर्य, रमेश, मुरारी प्रजापति, मोहम्मद शाहिद, गणेश, गोविंद, बचोले सिंह पटेल, जगत पटेल, त्रिपुरारी, बाबू हाशमी, चांद मोहम्मद, यागुनाथ मिश्रा, राम केवल, मनोज, हरिशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, दीनानाथ अग्रवाल, विकास, अफरोज खान, राधेश्याम, दिल करण सिंह, राजकुमार जायसवाल, अखंड प्रकाश चंद्रवंशी, राम लोचन भारती, सुरेंद्र, रविंद्र कुमार, राजेश चौहान, राजेंद्र गौड़, मानिकचंद कनौजिया, मनोज, जितेंद्र, सतीश:समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






