Sonbhadra News : सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने निकाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को राबर्ट्सगंज में भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा से पूर्व रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इसके बाद रामलीला मैदान से स्वर्ण जयंती चौराहे तक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लाभार्थी शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवा और जनकल्याण का संदेश पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखाई दिया उत्साह संगठन की मजबूत सक्रियता का प्रमाण है। सेवा की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कार में है और इसी भावना के साथ संगठन लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच रहकर सेवा कार्यों के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।”

यात्रा में घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक रजनीश रघुवंशी रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलखन सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्या, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पांडेय, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, संदीप पटेल, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, अंकुर सिंह, विजय चौहान, मनीष पटेल, सीमा गुप्ता, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, आशा विश्वकर्मा, संजय केशरी, शिवनाथ जायसवाल, हरीराम छवि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now