ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी प्रयोग में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने हासिल किया प्रदेश में सातवां स्थान

SHARE:

सोनभद्र : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोडिनयुक्त कफ सिरप की तस्करी पर प्रभावी लगाम लगाने और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश कसने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। डिजिटल साक्ष्य संकलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘ई-साक्ष्य ऐप’ का उत्कृष्ट और तकनीकी रूप से निपुणता के साथ प्रयोग कर उन्होंने सोनभद्र पुलिस का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग पांच सौ पुलिस सर्किलों की गहन समीक्षा के बाद जारी की गई राज्य स्तरीय रैंकिंग में सीओ सिटी राबर्ट्सगंज को शीर्ष दस में शामिल करते हुए प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस महानिदेशक द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी सीओ सिटी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

गंभीर अपराधों में डिजिटल साक्ष्यों के सटीक संकलन, विवेचना की निरंतर निगरानी और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा ‘ई-साक्ष्य ऐप’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राबर्ट्सगंज सर्किल की कमान संभालने के बाद से ही सीओ रणधीर मिश्रा ने अपनी सर्किल टीम के साथ बेहतरीन समन्वय स्थापित कर कार्य किया। इसी सुदृढ़ रणनीति का परिणाम रहा कि सोनभद्र पुलिस ने सबसे पहले राबर्ट्सगंज सर्किल अंतर्गत चुर्क पुलिस लाइन तिराहे के पास से कोडिनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके अलावा सीओ सिटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने बस में मध्य प्रदेश के व्यापारी से हुई 25 लाख रुपये की चोरी, नगर के अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान बाहरी चोरों द्वारा की गई चोरी, इको प्वाइंट के पास महिला से छेड़खानी व लूट जैसी कई गंभीर और संवेदनशील घटनाओं का त्वरित निस्तारण कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा। सीओ रणधीर मिश्रा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अपनी पूरी सर्किल टीम के अथक परिश्रम को दिया है।

Navhind Samachar
Author: Navhind Samachar

नव हिन्द समाचार भारत की एक अग्रणी एवं बहुभाषी समाचार एजेंसी है। इसका प्रमुख कार्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, स्थानीय स्तर पर घटित घटनाओं एवं साहित्य, कला, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, अर्थ, व्यापार, खेल, विज्ञान, तकनिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य व कानून आदि से जुड़े खबरों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now