BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में ऐतिहासिक स्वागत: कर्मा नृत्य और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर, बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में रचेंगे इतिहास

SHARE:

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन पर जनपद की सीमाओं से लेकर जिला कार्यालय तक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार हिन्दुआरी तिराहे पर सुबह से ही हजारों की संख्या में जुटे उत्साही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की। इसके बाद उनका काफिला चण्डी तिराहा, शीतला माता मंदिर व स्वर्ण जयन्ती चौक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुसौली गेट होते हुए जैसे ही भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप और सोनभद्र के पारंपरिक कर्मा नृत्य की गूंज से सराबोर हो गया।

कर्मा नर्तकों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर गुलाब की पंखुड़ियों की भारी बारिश कर स्वागत को यादगार बना दिया। सांगठनिक बैठकों का विधिवत शुभारंम्भ मुख्य अतिथि पंकज चौधरी, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल और जिला प्रभारी अनिल सिंह ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

दौरे के दौरान मैराथन बैठकों का दौर चला, जिसमें प्रथम बैठक में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, द्वितीय बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। इसके बाद जिला कार्यसमिति की बड़ी बैठक और प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन सभी महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की तथा सफल संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। बैठकों को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य और मजबूत करना ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं की आंखों में जो संकल्प और जोश दिखाई दे रहा है, वह साफ इशारा कर रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां और बड़ी व ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जिले के हर एक घर तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। आज डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के गरीब, किसान और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और सोनभद्र के चहुंमुखी विकास के लिए धन व संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं और आप सभी के दिन-रात के कठिन परिश्रम से ही यह पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनी है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने दूर-दराज से आए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। सांगठनिक कार्यक्रमों के बीच ही सर्किट हाउस लोढ़ी में मीडिया संवाद कार्यक्रम भी बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के तीखे सवालों का बेहद बेबाकी से जवाब दिया। इस पूरे ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामशकल, नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, ओंकार केशरी, अजीत रावत, अशोक मौर्या, शारदा खरवार उपस्थित रहे। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, विशाल पाण्डेय, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर, मंजू गिरी, सुषमा गोंड़, प्रमिला जायसवाल, मणिकर्णिका कोल, मनोज सिंह बबलू, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, अमित गोयल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, मनोज सिंह, विवेक तोमर, लवकुश केशरी, पुष्पा सिंह, कमलेश खांभे, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, ओमप्रकाश यादव, कुसुम शर्मा, अभय सिंह पटेल, विपिन तिवारी, शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय और उत्कर्ष पाण्डेय सहित समस्त जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों ऊर्जामय कार्यकर्ता मुस्तैदी से मौजूद रहे।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

7 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now