सोनभद्र में मुस्तैदी के बीच संपन्न हुई नीट परीक्षा, जिलाधिकारी और एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी 4 नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इसी सिलसिले में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने खुद कमान संभालते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का धरातल पर जाकर जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग (तलाशी) प्रक्रिया के साथ-साथ परीक्षा संचालन से जुड़ी तमाम तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता से किसी भी कीमत पर समझौता न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि मानकों के अनुरूप अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जाए और आसपास मंडराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।

इसके साथ ही प्रशासन ने इस बात का भी पूरा ख्याल रखा कि परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सुगम प्रवेश, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग और सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित रही। जनपद प्रशासन और सोनभद्र पुलिस की इस सक्रियता और सतर्कता के चलते पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई।

Harsh Vardhan
Author: Harsh Vardhan

9 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now