प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक भूपेश चौबे ने महाकालेश्वर मंदिर में किया पूजन, कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

SHARE:

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर राबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ने चुर्क स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हरिकीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को प्रसाद वितरित किया और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात राबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर में भी विशेष पूजा-पाठ का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस गौरवशाली अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे अधिक दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया है। आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि तक देश सेवा करने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ है। उनके कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपना स्थान सुदृढ़ कर रहा है और विश्व का नंबर वन राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विधायक ने जोर देकर कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर काम करती है, यही वजह है कि आज संगठन और शासन में समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा प्रधानमंत्री पर हमेशा बनी रहे ताकि उनके नेतृत्व में राष्ट्र निरंतर तरक्की करता रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लागू की गईं ऐतिहासिक योजनाओं का लाभ आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस भव्य आयोजन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व चेयरमैन कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अजीत रावत, चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र पाण्डेय, अमन वर्मा, सरोज केशरी, अभिषेक गुप्ता, धर्मवीर त्यागी, लालू सोनी, ध्रुवकांत द्विवेदी, अतुल पाण्डेय, बलराम सोनी, रमेश जायसवाल और राजबहादुर पटेल सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now