होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल या अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

SHARE:

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार देर शाम एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहली बार पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से आयोजित हो रही इस परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करने क को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए शीतल पेयजल, आपातकालीन चिकित्सा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में कानून-व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में अराजक तत्वों द्वारा जातीय तनाव भड़काने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ समय रहते विफल करें। उन्होंने आगामी 30 अप्रैल से 02 मई के मम्ममम कुछ स्थानों पर औद्योगिक अशांति पैदा करने की आशंका जताते हुए चेतावनी दी कि ऐसी कुत्सित कोई8ई88कीशिशों को सख्ती से कुचला जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए बारूद गोदामों और आतिशबाजी कारखानों का विशेष निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और जनसामान्य को इसे लेकर पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए प्रदेश भर में एक सप्ताह का विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो सके।न

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now