अधिकारियों की उदासीनता के चलते बैठकों में उठाई गई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ- कौशल शर्मा

SHARE:

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन की हुई बैठक, व्यापारीयों समस्याओं पर हुई चर्चा
  • रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद रोडवेज की बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती है अब वहां प्राइवेट बस भी खड़ी होने लगी है
  • बढ़ौली चौराहा पर प्राइवेट बसें बीच सड़क पर खड़ा कर देने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है

कुशाग्र कौशल शर्मा (संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें व्यापारी समस्याओं के निराकरण न होने पर वक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उद्योग बंधु की बैठक सरकार इस उद्देश्य से आयोजित करती है की हर माह व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण एक ही पटल पर हो जाए परंतु अधिकारियों की उदासीनता के चलते बैठकों में उठाई गई छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ।

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि इतना बड़ा रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद रोडवेज की बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होती है अब वहां प्राइवेट बस भी खड़ी होने लगी है। उन्होंने कहा कि एक और जहां बढ़ौली चौराहा पर प्राइवेट बसें बीच सड़क पर खड़ा कर देने से आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

वहीं दूसरी ओर मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाईओवर के नीचे से खड़ी होकर संचालित की जा रही है आलम यह है की मुख्य सड़क पर भी बस खड़ी होने के कारण प्रायः जाम की समस्या से आम आदमी को रूबरू होना पड़ता है महत्वपूर्ण यह है कि कई बार गंभीर हालत में मरीज के एंबुलेंस भी जाम में फंस जाता हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब नेशनल की मुख्य शाखा इसी स्थान से संचालित होती है जहां भीड़भाड़ के कारण अराजक तत्वों का जमावड़ा भी होता है पूर्व में चोरी की कई घटनाएं घट चुकी है इसके कारण बैंक के ग्राहक भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं

उपरोक्त के संदर्भ में लिखित रूप से अपने पत्रांक संख्या 027/UPUBSS/2025-26 दिनांक 08/ 12/ 25 को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र एवं पत्रांक संख्या 042/UPUBSS/2025-26 दिनांक 30/ 12/ 25 को उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदया को भी अवगत कराया जा चुका है।

यह भी उल्लेखनीय है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम रावटसगंज को भी इस बारे में लिखित अनुरोध पत्र 08/12/25 को दिया जा चुका है। जिसके परिपेक्ष्य में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र ने मिर्जापुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को अपने पत्रांक संख्या1018/स.क्षे.प्र./सोनभद्र/संचा./2025 ने मिर्जापुर डिपो की बसों को डिपो के अंदर से संचालित करने का अनुरोध भी किया था।

परंतु अधिकारियों की मनमानी के कारण जनता की इस समस्या का निराकरण नहीं हो सका। संगठन के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर ढेर सारी बस खराब पड़ी है जिसका ना ही संचालन हो रहा है नहीं वहां से हटाई जा रही है जिसके कारण बसों को खड़ी करने में भी अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सोनभद्र डिपो के अंदर आवंटित दुकानों पर ताला बंद है वहीं दूसरी ओर मेज पर रखकर के खाने पीने की सामग्री भेजी जा रही है परिसर में भी गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। श्री जैन ने कहा कि जो बसे डिपो के बाहर से संचालित की जा रही है उसे इन -आउट कैसे किया जाता है।

आखिरकार इस समस्या से जनता, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, सभी रूबरू होते हैं परंतु बावजूद इसके क्यों मूकदर्शक बने हुए। इस समस्या के संदर्भ में आज परिवहन मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अवगत कराया जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, पंकज कनोडिया नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, नगर मंत्री क्रमशः अमित वर्मा, शिवम केसरी,प्रतिक केसरी, अमित वर्मा,अमित केसरी आदि लोग मौजूद रहे।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now