काशी विश्वनाथ धाम: महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को सर- मैडम कहकर बुलाएंगे पुलिसकर्मी, हाथ जोड़कर करेंगे स्वागत

SHARE:

 

वाराणसी: महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मी सर और मैडम कहकर संबोधित करेंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिया गया। मंदिर परिसर के त्र्यंबकेश्वर हॉल में बृहस्पतिवार को बैठक हुई।

कहा कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु सम्मान, सुरक्षा और सहयोग के अधिकारी हैं। महाशिवरात्रि को ध्यान में रख सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करेंगे। किसी भी स्थिति में कठोर भाषा, अपशब्द या अभद्र व्यवहार स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के प्रति अतिरिक्त संवेदनशीलता बरतने को कहा।

सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार की सीसीटीवी कैमरे से कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारी निगरानी करेंगे। किसी भी स्तर पर किसी पुलिसकर्मी की ओर से अभद्रता, अनुचित आचरण या लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम पहुंचते हैं।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

3 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now