कौन हैं पंकज चौधरी, जिन्होंने यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, सात बार से हैं सांसद

SHARE:

Ajeet Kumar Singh (State Head)

यूपी बीजेपी चीफ के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और पूर्वांचल के बड़े चेहरे पंकज चौधरी ने नामांकन शनिवार को भर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पंकज चौधरी के नाम का प्रस्ताव दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि पंकज चौधरी को ही भाजपा नया प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। नतीजों का ऐलान रविवार को होगा। पंकज यूपी में ओबीसी समुदाय का बड़ा चेहरा हैं।

61 वर्षीय पंकज चौधरी पूर्वी यूपी के गोरखपुर के पास महाराजगंज से सात बार बीजेपी सांसद रहे। वह शनिवार दोपहर दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नेतृत्व ऐसे नेता को दिया जाएगा जिसे पार्टी के लिए काम करने का लंबा अनुभव हो और वह पार्टी कैडर का व्यक्ति हो। बीजेपी की प्रदेश इकाई के संगठन चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि नॉमिनेशन पेपर भरने का काम शनिवार दोपहर तक चलेगा।

कब की पॉलिटिकल करियर की शुरुआत?

पंकज राजनैतिक बैकग्राउंड से आते हैं और उनकी मां उज्ज्वल चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। चौधरी ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत 1989 में की और 1991 तक उन्होंने गोरखपुर में नगर निगम के सदस्य के रूप में काम किया। इस दौरान, उन्होंने एक साल तक नगर निगम के डिप्टी मेयर के रूप में भी काम किया। बाद में उन्हें गोरखपुर का डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया।

 

1991 में लड़ा पहला लोकसभा चुनाव

साल 1990 में चौधरी ने भाजपा का दामन थामा। इसके बाद उन्होंने अगले साल यानी कि 1991 में 10वीं लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। फिर 1996 में और 1998 में भी उन्होंने लोकसभा चुनाव जीता। हालांकि, 1999 के आम चुनावों में वह समाजवादी पार्टी के अखिलेश सिंह से हार गए। बाद में उन्होंने 2004 का लोकसभा चुनाव जीता। 2009 में, वह महाराजगंज से कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन से फिर हार गए। 2014 में, ऐप पर पढ़ें निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत मिली। मोदी सरकार में चौधरी अभी वित्त राज्य मंत्री हैं।

 

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now