राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई नौ मार्च को, एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच कराने की मांग

SHARE:

UP: हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 9 मार्च निर्धारित की है। यह याचिका निचली अदालत द्वारा एफआईआर दर्ज कराने से इनकार किए जाने के आदेश के विरुद्ध दाखिल की गई है।

न्यायमूर्ति राजीव सिंह की एकल पीठ ने यह आदेश एस. विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया। याची ने 28 जनवरी को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने कहा था कि नागरिकता संबंधी प्रश्न उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।याचिका में एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच की मांग की गई है। आरोप भारतीय न्याय संहिता, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत लगाए गए हैं। मामला पूर्व में रायबरेली से लखनऊ स्थानांतरित किया जा चुका है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now