आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । चोरी का शक और सजा तालिबानी! रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के करारी गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को कथित चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके चेहरे पर कालिख और चूना पोतकर सरेआम अपमानित किया। हद तो तब हो गई, जब इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। घटना ने कानून व्यवस्था के साथ ही मानवता को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है।
बताया जा रहा है कि युवक पर चोरी का संदेह था। इसी शक में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही सजा देना शुरू कर दिया। खंभे से बांधकर पिटाई की गई और चेहरे पर कालिख-चूना पोतकर उसे सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया गया।
आरोप लगाने का अधिकार, सजा देने का नहीं –
चोरी का आरोप सही है या गलत, इसका फैसला जांच और न्यायिक प्रक्रिया से होना चाहिए। किसी को भी कानून हाथ में लेकर मारपीट और सार्वजनिक अपमान करने का अधिकार नहीं है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर ग्रामीणों को कानून अपने हाथ में लेने की छूट किसने दी? अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही करे।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





