शत्रु संपत्तियों पर गृह मंत्रालय का आदेश बेअसर: न कब्जा हटा, न मिल रहा किराया

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शत्रु संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के गृह मंत्रालय के आदेश का अब तक ठोस असर दिखाई नहीं दिया है। एक ओर संबंधित जिम्मेदार तंत्र इन संपत्तियों से कब्जा हटवाने में विफल साबित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर नई समस्या खड़ी हो गई है कि जो लोग पहले इन संपत्तियों का किराया चुका रहे थे, उन्होंने अब किराया देना भी बंद कर दिया है। नतीजतन अवैध कब्जे जस के तस बने हुए हैं और सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों राज्यों में करीब 5,600 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में संपत्तियों पर अवैध कब्जे हैं, जबकि लगभग 2,500 संपत्तियां दशकों पुराने किरायेदारी और लीज अनुबंधों के तहत लोगों के पास हैं। इनमें से ज्यादातर मामूली किराया दे रहे थे, जबकि कुछ से अधिक किराया मिल रहा था। सूत्रों के अनुसार, जब से संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने और लीज व किरायेदारी अनुबंधों का नवीनीकरण न करने का निर्देश सामने आया है, तब से अधिकांश किरायेदारों ने भुगतान रोक दिया है।

गृह मंत्रालय ने अगस्त में आदेश जारी करते हुए शत्रु संपत्ति अभिरक्षा कार्यालय लखनऊ को 15 दिनों के भीतर संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। इस आदेश को तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है और कार्यालय केवल संबंधित जिला प्रशासनों को पत्र भेजने तक सीमित रहा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फैली ये बेशकीमती शत्रु संपत्तियां अरबों रुपये मूल्य की बताई जाती हैं, जो ज्यादातर अवैध कब्जों में फंसी हुई हैं। कब्जा न हटने और किरायेदारों द्वारा भुगतान बंद कर दिए जाने से सरकारी राजस्व को हर स्तर पर चपत लग रही है।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now