आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । शहर के सार्वजनिक स्थलों को शराबियों का अड्डा बनाकर खुलेआम हुड़दंग मचाने और आम लोगों की शांति में खलल डालने वालों पर आखिरकार पुलिस का डंडा चल गया। सड़क, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ते हुए एक साथ 40 लोगों को कार्यवाही की जद में ले लिया। सभी का धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया, जबकि वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच मोटरसाइकिलें भी सीज कर दी गईं। रामलीला मैदान से बस स्टेशन और शीतला चौक तक चली इस कार्यवाही ने अराजक तत्वों को साफ संदेश दे दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के रामलीला मैदान, बढ़ौली चौराहा, अशोक नगर, बस स्टेशन, लोढ़ी, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, शीतला चौक, धर्मशाला, चंडी, कांशीराम आवास और सब्जी मंडी समेत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने अभियान चलाकर कुल 40 व्यक्तियों कार्यवाही की जद में लिया साथ ही वाहन का वैध कागजात नहीं दिखा पाने 5 बाइकों को सीज कर दिया।
पुलिस ने बताया कि इन स्थानों पर कुछ लोग सार्वजनिक रूप से शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग कर रहे थे। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और मौके पर मिले 40 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। वहीं, अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग भी की। इस दौरान आवश्यक वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।
इन 40 लोगों के विरुद्ध हुई कार्यवाही –
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कार्यवाही की जद में आए लोगों में महेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामगरीब विश्वकर्मा निवासी मेहुड़ी कलां, भोले सोनकर पुत्र फूलचन्द सोनकर निवासी मारकुण्डी, इंद्रजीत पुत्र शंकर निवासी सलखन, काशी पुत्र तपेश्वरी निवासी सहिजन कलां, मनोज पुत्र बटेश्वर निवासी बिचला टोला, सोना यादव पुत्र रामधनी निवासी सहिजन कलां, कृपाशंकर पुत्र छोटेलाल निवासी सहिजन कलां, बालेश्वर पटेल पुत्र स्वर्गीय सुमारू निवासी सहिजन कलां, सूरज पुत्र तिलक निवासी सहिजन कलां और श्याम जी पुत्र अर्जुन निवासी सहिजन कलां शामिल हैं।
इसके अलावा अनिल कुमार पुत्र बुद्धिराम निवासी सहिजन कलां, छोटू पुत्र गुलाब निवासी सहिजन कलां, सरफराज पुत्र गफ्फूर निवासी पूरब मोहाल, सुनील पुत्र रावेन्द्र कुमार निवासी सहिजन कलां, प्रमोद पुत्र लल्लू निवासी बढ़ौली, छोटू पुत्र राजकुमार निवासी सलखन, संतोष कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बहुआर, सुनील कुमार पुत्र संतोष निवासी पसही, विकास पुत्र सरवन निवासी सहिजन कलां और अभिषेक पुत्र सीताराम निवासी सहिजन कलां के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में महेन्द्र कुमार यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बांधपुर, दीनानाथ भारती पुत्र शंकर निवासी ओरगाई, सेराज अहमद पुत्र अख्तर अली निवासी छपका, राजन यादव पुत्र श्रीराम दयाल निवासी ओइनी मिश्र, प्रमोद कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी जमगाई, भोलेनाथ पुत्र प्रेम निवासी घुरमा कम्हारी, नन्दलाल पुत्र बुद्धिराम निवासी पसही कलां, सुरेश पुत्र स्वर्गीय गंगा निवासी घुरमा, जय कुमार पुत्र स्वर्गीय रमाकांत निवासी पुसौली कलां और नीरज पुत्र रमेश विश्वकर्मा निवासी बढ़ौली को भी पुलिस ने कार्रवाई के दायरे में लिया।
वहीं, आशीष कुमार पुत्र ललित मोहन श्रीवास्तव निवासी कम्हारी, लवकुश पुत्र गोपाल निवासी बढ़ौली, अशोक विश्वकर्मा पुत्र लल्लू विश्वकर्मा निवासी होना, सुरेश विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय उदयभान विश्वकर्मा निवासी होना, शिवम पुत्र विजेन्द्र निवासी नई बस्ती चुर्क, विकेश पुत्र रामनिहोर निवासी लोढ़ी, रामकेश पुत्र विकरू निवासी नई बस्ती, गोपाल पुत्र मुकेश निवासी बिच्छी, पिंटू पुत्र रामसरोज निवासी घुवास नहर और मंगल पुत्र रामबिहारी निवासी अशोक नगर के विरुद्ध भी धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
अभियान में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल –
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, चौकी प्रभारी कस्बा अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव, उपनिरीक्षक शिवानन्द राय, रोहिणी शुक्ल, ध्रुवतारा राय, धर्मदेव यादव और काशीनाथ यादव सहित हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, अवधेश यादव, हरिराज राज सिंह, हेमन्त बारी, प्रकाश यादव, अजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल शशिकान्त भारती, रोहित सरोज, अनुराग बाघमारे, अमित पटेल, महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला और महिला कांस्टेबल आकृति मिश्रा शामिल रहीं।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





