Sonbhadra News : एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग को लेकर आयोजित प्रदेशव्यापी पदयात्रा को डीबीए ने सौंपा समर्थन पत्र

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू कराने की मांग अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेती जा रही है। अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाओं के बीच इस कानून को लागू कराने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में पदयात्रा कर रहे अधिवक्ता राहुल चौधरी को जनपद में भी समर्थन मिला है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने उनके अभियान के समर्थन में पत्र सौंपते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून जल्द लागू करने की मांग उठाई।

इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि “अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं। समाज में न्याय और नागरिकों के विधिक अधिकारों की रक्षा में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी और उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाना समय की मांग है।”

एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने कहा कि “अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होने से अधिवक्ताओं को अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन निर्भीक होकर करने में मदद मिलेगी। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।”

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता राहुल चौधरी के प्रदेशव्यापी अभियान के प्रति एकजुटता जताते हुए सरकार से अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को शीघ्र लागू करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, मृगराज सिंह, बीपी सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, दशरथ यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव, चतुर्भुज शर्मा, आदर्श देव पांडेय और नवीन पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now