Sonbhadra News : 10 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को मिली नई तैनाती, बीएसए ने जारी किया आदेश

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दूसरे जनपदों से स्थानांतरित होकर आए 10 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग विकास खण्डों की कमान सौंप दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग और शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने तैनाती का आदेश जारी कर दिया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विजय प्रकाश यादव को बभनी, पंकज कुमार को करमा, संजय कुमार यादव को राबर्ट्सगंज और शशिकान्त श्रीवास्तव को दुद्धी विकास खण्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सुरेन्द्र प्रताप सहाय को म्योरपुर, मनोज कुमार यादव को मुख्यालय सोनभद्र, मनोज कुमार सिंह को कोन, शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को चोपन, मुकेश नारायण मिश्र को घोरावल तथा जयन्त कुमार भारती को नगवां विकास खण्ड में तैनात किया गया है।

बीएसए की ओर से जारी आदेश में सभी नवतैनात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवंटित विकास खण्ड में कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार ग्रहण करने की आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now