Sonbhadra News : घर से नाराज होकर निकले दो नाबालिग बच्चे फतेहपुर से सकुशल बरामद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले दो नाबालिग बच्चों को पन्नूगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनपद फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।

पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को प्रदीप कुमार निवासी ग्राम पन्नूगंज ने थाने में सूचना दी कि उनके 13 वर्षीय पुत्र दरोगा बाबू और ग्राम एलाई निवासी इंदू बहादुर के 12 वर्षीय पुत्र रूपेश घर से लापता हो गए हैं। बताया गया कि दोनों बच्चे माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर आपस में बातचीत करने के बाद घर छोड़कर चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

मामले की गंभीरता और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन तेज की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को जनपद फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद दोनों को थाना पन्नूगंज लाया गया, जहां आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।

बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सूर्या सिंह और कांस्टेबल सुनील तिवारी शामिल रहे। बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस अधिकारियों और पूरी टीम के प्रति आभार जताया।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now