Sonbhadra News : सरदार पटेल कौशल विकास योजना से युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार ने युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित समारोह में किया।

आज आयोजित उद्घाटन समारोह का सजीव प्रसारण जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया गया। राजकीय आईटीआई रॉबर्ट्सगंज में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन और योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य आनन्द कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक रॉबर्ट्सगंज और ज्ञानगंगा आईटीआई रॉबर्ट्सगंज में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर योजना की जानकारी प्राप्त की।

योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से जोड़ना और उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है। इससे युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार की इस पहल को युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कौशल विकास को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now