Sonbhadra News : सरदार पटेल की जयंती पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय चुर्क में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनके आदर्श आज भी देशवासियों को एकता और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विशेष रूप से पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।”

शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सरदार पटेल के विचारों और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को भी याद किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जनपद के सभी थानों पर भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now