Sonbhadra News : 25 अक्टूबर को डांडिया और गरबा की धुन पर थिरकेगा सोनांचल

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । संगीत की मधुर धुन, गरबा की थाप और डांडिया की खनक के बीच आगामी 25 अक्टूबर को सोनांचल उत्सव के रंग में सराबोर होगा। तीन वर्षों की सफलता और लोगों के अपार प्रेम व विश्वास के बाद सोनभद्र डांडिया नाइट अपने चौथे संस्करण डांडिया नाइट 4.0 के साथ एक बार फिर लोगों को झूमने-थिरकने का मौका देने जा रहा है। इस अवसर पर होटल सवेरा में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आयोजक परिवार की ओर से तैयारियाँ की जा रही हैं।

 

पिछले तीन वर्षों से मिल रहे सहयोग और लोगों के उत्साह ने इस आयोजन को खास पहचान दिलाई है। इसी से प्रेरित होकर इस बार कार्यक्रम को और भी भव्य रूप देने की तैयारी है। आयोजन के माध्यम से संगीत, गरबा और डांडिया के जरिए सांस्कृतिक एकता, उमंग और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को अपने परिवार और मित्रों के साथ उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

सहयोगियों के सहयोग से सजेगी सांस्कृतिक शाम –

डांडिया नाइट 4.0 को सफल बनाने में कई सहयोगी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इनमें जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट, जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल, हैलो किड्स, चंद्र प्रकाश सिंह, पूजा सिंह, नीलम जायसवाल, बादल केशरी, अमित केशरी, शिवम केशरी, पवन जायसवाल और विशाल लाइट शामिल हैं।

आयोजक परिवार ने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास और सहयोग ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है। तीन वर्षों से मिल रहे स्नेह ने आयोजन को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी विश्वास के साथ चौथे संस्करण को और आकर्षक एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने की अपील –

आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील किया है कि वे 25 अक्टूबर को अपने परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर इस सांस्कृतिक संध्या का हिस्सा बनें। डांडिया और गरबा की धुनों के बीच आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम लोगों को उत्सव, उमंग और आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करेगा।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now